मध्य प्रदेश पुलिस ने हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर 10 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट न पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का उपयोग न करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट पहनने के नियम का उल्लंघन करने पर वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाली सवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रस्तावित अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और पंपलेट के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
समाचार
दुर्घटनाओं में कमी के लिए अभियान शुरू
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
