बड़वानी के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़िया में रविवार को खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय किसान अनोक सोलंकी की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अनोक सोलंकी की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने उन्हें मेहनती किसान बताया, जिनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
समाचार
रोटावेटर की चपेट में आया किसान, मौत
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
