प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी आज 15 नवंबर 2026 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यमंत्री लोधी प्रातः 10.30 बजे अपने निवास नोहटा से ग्राम रोंड (महादेव घाट) के लिए रवाना होंगे। राज्यमंत्री लोधी प्रातः 11 बजे रोंड़ (महादेव घाट) पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा जी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रधानमंत्री के वर्चुअली संबोधन कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। इसके बाद वे प्रातः 11.40 बजे रोंड़ से ग्राम इमलिया घाट पुलिस चौकी परिसर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12.20 बजे इमलिया घाट पहुंचकर भगवान बिरसा मुण्डा जी की 151 वीं जयंति पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.50 बजे वे इमलिया घाट से रोंड (महादेव घाट) के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे रोंड (महादेव घाट) में वे भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंति पर मूर्ति अनावरण करेंगे। वे आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता निभाएंगे। सायं 4 बजे राज्यमंत्री लोधी रोंड (महादेव घाट) से नोहटा के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम का यह पूरा क्रम एक ही दिन में तय किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। यात्रा के सभी पड़ावों का क्रम पूर्व निर्धारित है। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा स्थानीय प्रशासन के समन्वय से तय की गई है। सभी समय सारणी के अनुसार कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है।
समाचार
बिरसा मुंडा जयंती पर लोधी का दौरा
14 नवंबर 2026 को 10:41 pm बजे
