तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन 'निश्चय' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार महीने से फरार गांजा तस्करी के आरोपी पन्नालाल पारधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साले के साथ मिलकर अवैध गांजा की खरीद-फरोख्त और परिवहन में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला अपराध क्रमांक 182/2026 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत दर्ज किया गया था।
समाचार
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार
29 अगस्त 2026 को 3:34 pm बजे
