उज्जैन के अलग-अलग इलाकों में तीन शव फंदे पर मिले, मामले दर्ज
उज्जैन के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं और एक युवक के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के विराट नगर में सुनीता प्रजापत की मौत हुई, जबकि चिंतामण थाना क्षेत्र में नवविवाहिता खुशबू का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। इसके अलावा, चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के विराट नगर में 30 वर्षीय युवक श्रीराम मकवाना का शव भी घर में फंदे पर लटका मिला। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के विराट नगर की आठ नंबर गली में सुनीता प्रजापत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सुनीता की बहन ने बीच में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। बाद में परिजनों ने सुनीता को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका सुनीता के बेटे कुंदन प्रजापत के अनुसार, उनकी मां की पहचान परवेज से ऑटो में आने-जाने के दौरान हुई थी। करीब 8 से 10 साल पहले दोनों ने विवाह किया था। कुंदन के मुताबिक, परिवार में आए दिन विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बहन के बीच में बोलने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सुनीता ऊपर चली गईं और फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परवेज घटना के बाद रात में ही वहां से चला गया था। वह अविवाहित था और मिस्त्री का काम करता था।
