अशोकनगर शहर की राम विहार कॉलोनी के करीब 1000 से ज्यादा लोग अजीब स्थिति में हैं। यहां के रहवासी इस बात से परेशान हैं कि उनकी कॉलोनी का क्षेत्र किस स्थानीय निकाय के अंतर्गत आता है। प्रशासन से निवेदन किया गया है कि मौके का निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया जाए कि विकास कार्यों की जिम्मेदारी किसकी है। रहवासियों का कहना है कि वे नगर पालिका के वार्ड 21 के मतदाता हैं, लेकिन जमीन ग्राम पंचायत मोहरी के अंतर्गत आती है। इस कारण रहवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए कभी नगर पालिका तो कभी पंचायत के चक्कर लगा रहे हैं। इसके चलते रहवासियों को पंचायत से समाधान नहीं मिल पा रहा है।
समाचार
हजारों लोगों का हक सीमा में उलझा
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
