जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित भव्य ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में युवाओं को खेलों के विकास और भारत के उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस आयोजन के तहत देश भर के लगभग 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। यह संवाद खिलाड़ियों को नई दिशा और प्रेरणा देने का कार्य करेगा।
समाचार
खेलो इंडिया संवाद में मुख्यमंत्री की भागीदारी
27 अगस्त 2026 को 8:30 am बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया



