जिलाधिकारी बालागुरु के. ने सभी नागरिकों को दीपावली के पावन पर्व की दीं हार्दिक शुभकामनाएं, पर्व मनाने की अपील की
जिलाधिकारी बालागुरु के. ने सभी नागरिकों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और एक उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगा। बालागुरु ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने का भी पर्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित और सुखद दीपावली मनाने की अपील की है।
