बेरखेड़ा में अपनों के बीच खुशियाँ बांटी गईं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन ने ग्वालियर के ग्राम बेरखेड़ा में दीपावली पर अनूठा दीपोत्सव मनाया। शासकीय सेवकों ने घर-घर जाकर बच्चों और परिवारों को मिठाई व पटाखे भेंट किए। अधिकारी जब हाथों में मिठाई के डिब्बे लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों के चेहरों पर आश्चर्य के साथ अपनत्व की मुस्कान खिल उठी। बच्चों को पटाखे पाकर खुशी हुई, जिससे गलियों में उत्साह और अपनेपन का माहौल बन गया। आंगनवाड़ी केंद्र पर भी विशेष आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों को मिठाई-पटाखे मिले। अधिकारियों ने बच्चों को त्योहार सुरक्षित मनाने और पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। ग्रामवासियों ने इस पहल की प्रशंसा की।

