मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 31 दिसंबर 2026 को बांधवगढ़ प्रवास के दौरान ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का शुभारंभ किया। यह कैंप बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परासी गेट के समीप धमोखर बफर क्षेत्र में स्थित है। इस कैंप का उद्देश्य हाथियों को विश्राम, स्वास्थ्य परीक्षण और विशेष देखभाल प्रदान करना है। वर्तमान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुल 15 'कैंप हाथी' कार्यरत हैं। कार्यक्रम में उमरिया कलेक्टर राखी सहाय, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक योहान कटारा ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य हाथियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है। कैंप में इन हाथियों को नियमित कार्य से विश्राम देने के साथ उनके स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक एवं पसंदीदा भोजन तथा विशेष देखभाल की जा रही है। इससे हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
समाचार
हाथियों की सेवा का पर्व शुरू हुआ
26 सितंबर 2026 को 3:21 pm बजे

Special Report
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया