श्रद्धालुओं ने किए बाबा के मनमोहक दर्शन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस दौरान बड़ी श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। सोमवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन हुए, जिससे पूरा मंदिर परिसर ‘जय महाकाल’ के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से जीवंत हो उठा। महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके उपरांत दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल की पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। कपूर की आरती के बाद बाबा महाकाल ने मुकुट धारण किया। इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती की गई। बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप में शृंगार किया गया, जिसमें उन्हें भांग से सजाया गया और त्रिनेत्र लगाकर भक्तों को दर्शन दिए गए। इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन मात्र से ही जय महाकाल के जयघोष से मंदिर परिसर एक बार फिर गूंज उठा। झांझ-मंजीरे और डमरू की ध्वनि के साथ बाबा की आरती की गई। बड़ी श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की इस विशेष भस्म आरती के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए रात से ही बड़ी श्रद्धालु कतारबद्ध थे, जो इस दिव्य अनुष्ठान के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है। परंपरा के अनुसार, महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की जाती है। यह मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद बाबा महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

