मध्य प्रदेश के जनजातीय इलाकों में मतांतरण रोकने के लिए दीपावली के बाद गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनजाति सुरक्षा मंच ने पारंपरिक धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए गांवों में ग्राम समितियां बनाने और बाहरी लोगों की आवाजाही का ब्योरा जुटाने की योजना तैयार की है। गांवों के प्रवेश द्वारों पर सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे। मंच का उद्देश्य जनजातीय समाज को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत पेसा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम स्तर पर समितियां गठित करने पर जोर दिया जाएगा। ये समितियां गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के साथ पलायन कर चुके परिवारों का विवरण भी संकलित करेंगी।
समाचार
जनजातीय इलाकों में दीपावली बाद मतांतरण रोकने चलेगा अभियान
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे
