मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के ओरछा प्रवास के दौरान हाथी साव सुपारी साव परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों, ऐतिहासिक स्थलों और पारंपरिक कलाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय खाद्य उत्पादों को खरीदा और बालिकाओं द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स व डायरी के लिए 5-5हजार रुपये और 1-1 हजार की राशि प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेश केवट, विधायक अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, पूर्व विधायक डॉ शिशुपाल यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
समाचार
निवाड़ी प्रवास पर मुख्यमंत्री ने देखी प्रदर्शनी, सराही बुंदेली कला
8 नवंबर 2026 को 8:52 pm बजे
