भोपाल के घोड़ा नक्कास में आग से फंसे तीन लोगों को 40 फीट ऊंचाई से रस्सी से बचाया गया
भोपाल के घोड़ा नक्कास इलाके में रविवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के भवनों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं के कारण तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार के तीन सदस्यों को स्थानीय लोगों ने करीब 40 फीट की ऊंचाई से रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा। यह घटना कुंदन नमकीन के सामने स्थित एक दुकान में हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार आसपास की इमारतों में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोग फंस गए। घोड़ा नक्कास क्षेत्र में तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सी की मदद से करीब 40 फीट की ऊंचाई से तीनों लोगों को सुरक्षित नीचे उतारकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने और बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। आसपास की इमारतों में मौजूद लोग भी घबरा गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से कई फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन बच्चियों के फंसे होने की बात भी सामने आई थी, हालांकि बाद में तीन सदस्यों को बचाए जाने की पुष्टि हुई। यह आग अजय रैकवार के मकान के नीचे संचालित प्रेम मंगानी के सुपारी सेंटर और किराना दुकान में लगी थी। इसी भवन में प्रेम लॉज भी संचालित है, जिससे आग और धुआं तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक प्रेम मंगानी शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे, जिसके बाद आग लगी।

