मध्य प्रदेश सरकार आम लोगों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती बस परिवहन सुविधा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। मध्य प्रदेश परिवहन विज़न 2030-31 के तहत शहरों से गांवों तक बस सेवाओं का विस्तार, निर्धारित समय पर बसों की उपलब्धता, डिजिटल टिकटिंग और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 की अनुशंसाओं के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश में 351 बसें 7 प्रमुख शहरों में दौड़ रही हैं। योजना अंतर्गत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में डिजिटल तकनीक से बस यात्रियों का टिकट लेना आसान हो रहा है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर की सिटी बसों में ‘चलो’ मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के विज़न 2030-31 के तहत सार्वजनिक बस परिवहन का विस्तार करते हुए 15,000 से अधिक बसों का संचालन और 5,000 से अधिक बस मार्ग विकसित किए जाएंगे। प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस नेटवर्क से सीधा जोड़ा जा रहा है।
समाचार
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से यात्रा होगी आसान
29 अक्टूबर 2026 को 10:40 pm बजे
