मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं को नशे से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में प्रदेश में 2706 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इस दिशा में निरंतर समीक्षा के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से शहरों में हॉट स्पॉट्स पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। इस कड़ी में प्रतिबंधित कफ सीरप की जब्ती और शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स फ्री परिसर बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। नशा मुक्त मित्रों का सहयोग प्राप्त करने और जिलों में नशा मुक्त केंद्रों की भूमिका को सक्रिय करने के प्रयास भी लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त हेल्पलाइन 14446 की व्यवस्था लागू की गई है।
समाचार
मुख्यमंत्री यादव का युवाओं को नशे से बचाने का आग्रह
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
