भोपाल। राजधानी भोपाल में करवाचौथ के पावन पर्व पर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक 44 वर्षीय महिला आरती कुर्रे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह कदम उन्होंने ब्यूटी पार्लर जाने की जिद पर पति से हुए विवाद के बाद उठाया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है। पुलिस के अनुसार, आरती करवाचौथ के व्रत और पूजा के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थीं, लेकिन पति ने उन्हें जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति के मना करने से आहत होकर आरती ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में आरती ने लिखा है, 'थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो…'। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय घर में ससुर सो रहे थे और आरती का 14 साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। महिला ने दोपहर के वक्त यह आत्मघाती कदम उठाया। जब खिड़की का कांच तोड़कर देखा गया, तो वह नीचे गिरी हुई मिलीं।
समाचार
पार्लर विवाद में महिला ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा 'थैंक यू हसबैंड'
29 अक्टूबर 2026 को 10:40 pm बजे

पार्लर विवाद में महिला ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा 'थैंक यू हसबैंड'
