सिवनी जिले के छपारा नगर में सोमवार तड़के एक भीषण अग्निकांड में सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब 3 बजे लगी आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग के राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। दमकल वाहनों के साथ कई एंबुलेंस भी तैनात की गईं। राहत कार्य के दौरान छह लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आग की भीषणता के कारण बचाव दल को मकान के भीतर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
समाचार
सिवनी: व्यापारी के मकान में आग से छह लोगों की दर्दनाक मौत
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे

सिवनी: व्यापारी के मकान में आग से छह लोगों की दर्दनाक मौत
