विदिशा जिले में महिला एवं बाल विकास सचिव जीवी रश्मि ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों और उनके परिवारों से संवाद कर उपचार एवं पोषण की स्थिति जानी तथा अधिकारियों से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और उपचार के बाद उनकी निरंतर निगरानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने कहा कि केवल भोजन उपलब्ध कराना ही कुपोषण से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है। बच्चों की पोषण स्थिति की नियमित निगरानी, समय पर कुपोषण की पहचान, आवश्यक उपचार और परिवार की सहभागिता भी आवश्यक है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश में पोषण स्तर में सुधार और कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सचिव ने ग्यारसपुर स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
समाचार
विदिशा में पोषण के लिए ठोस कदम उठाए
26 सितंबर 2026 को 3:21 pm बजे

Special Report
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया