सोशल मीडिया पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ने की पोस्टों पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दीपावली की आतिशबाजी और नमी के कारण एक्यूआई बढ़ा, लेकिन नगर निगम की टीम ने रात में ही शहर की सफाई कर धूल और धुएं का असर कम कर दिया। महापौर भार्गव ने पर्यावरण प्रेमियों से कहा कि वे पर्यावरण की चिंता जरूर करें, पर दीपावली की खुशियों को एक्यूआई से न नापें। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता और एयर क्वालिटी इंडेक्स दोनों में नंबर वन रहेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर पहले भी नंबर वन था, आज भी है और आगे भी रहेगा। यह शहर हमेशा स्वच्छता के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी अव्वल रहेगा।
समाचार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले: इंदौर स्वच्छता और एक्यूआई में हमेशा नंबर वन रहेगा
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे

महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले: इंदौर स्वच्छता और एक्यूआई में हमेशा नंबर वन रहेगा
साझा करेंWhatsApp
