इंदौर में एक महिला से क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर 98 हजार रुपए की साइबर ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर महिला से दो बार ओटीपी हासिल किया। पहले ओटीपी बताते ही 49 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया। इसके बाद आरोपी ने फिर से 49 हजार रुपए निकाल लिए। महिला को इस मामले में शक हुआ और उसने परिवार को जानकारी दी। पुलिस ने दविंदर सिंह अरोरा की शिकायत पर अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
समाचार
क्रेडिट कार्ड ऑफर पर 98 हजार की ठगी
29 अगस्त 2026 को 3:34 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
