मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में वीआईपी रोड पर सुरक्षा के इंतजाम न के बराबर हैं। पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क पर सात ऐसे खतरनाक मोड़ हैं, जहां जरा सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। हैरानी की बात है कि जिस सड़क पर एक रोज पहले आरजीपीवी की बस पलटी, वहां बुधवार को सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। ट्रैफिक पुलिस रोज की तरह चालानी कार्रवाई करती रही, लेकिन वीआईपी रोड के अंधे और खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी देने या वाहनों की रफ्तार रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह रहा कि बुधवार को यहां 90 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक गति से वाहन दौड़ते नजर आए। यातायात पुलिस के जानकारों की राय में यहां स्पीड गवर्नर और ब्रेकर लगाना बेहद जरूरी है। वाहनों की तेज रफ्तार दोबारा दुर्घटना का कारण बन सकती है।
समाचार
भोपाल की वीआईपी रोड पर जीरो सुरक्षा, 7 खतरनाक मोड़ों पर जान का खतरा
29 अक्टूबर 2026 को 10:40 pm बजे

भोपाल की वीआईपी रोड पर जीरो सुरक्षा, 7 खतरनाक मोड़ों पर जान का खतरा
