मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भैसोदामंडी तालाब के पास एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 ग्राम ब्राउन शुगर और 5 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 62 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान कालू सिंह पिता मांगीलाल उर्फ मांगू सिंह, जिला मंदसौर के रूप में हुई। आरोपी के पास से बरामद 310 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा, आरोपी से 5 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 11 हजार रुपये आंकी गई है।
समाचार
मंदसौर में एंटी नारकोटिक्स अभियान में 62 लाख का नशीला माल पकड़ा
9 नवंबर 2026 को 10:21 pm बजे

मंदसौर में एंटी नारकोटिक्स अभियान में 62 लाख का नशीला माल पकड़ा
