इंदौर के ग्राम बाकानेर में पुलिस और आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आयशर वाहन से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। वाहन से कुल 1230 पेटी बीयर बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 रुपये है। पुलिस के अनुसार, धनखेड़ी फाटे पर संदिग्ध नजर आए एक आयशर वाहन की तलाशी के दौरान उसमें बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां मिलीं। वाहन के चालक योगेश पिता श्रवण योगी (22) निवासी बिल्लोद को अवैध शराब का परिवहन करते पाया गया। इस मामले में वाहन मालिक राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में चालक और मालिक के खिलाफ धारा 34(1) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव और बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने वाहन के पिछले हिस्से पर लगी तिरपाल हटाकर जांच की तो अंदर बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों से शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन और दोनों युवकों को बाकानेर चौकी ले जाकर पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां ले जाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।
समाचार
पुलिस ने 55 लाख की अवैध शराब पकड़ी
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे

पुलिस ने 55 लाख की अवैध शराब पकड़ी
