निशातपुरा थाना पुलिस ने राजधानी में नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये कीमत के प्रतिबंधित ब्यूप्रेनॉरफिन हाइड्रोक्लोराइड के 292 इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में नशीली दवाओं की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के तार खंगाल रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जेल रोड स्थित सी साइट रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध हालत में एक्सेस स्कूटर से जा रहे युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से नशीले इंजेक्शन मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम शर्मा (22) पुत्र भगतराम शर्मा, निवासी गली नंबर-1, बजरिया के रूप में हुई है। उसके पास से 2-2 एमएल के कुल 292 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
समाचार
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई कर रहे युवक को पकड़ा, 292 इंजेक्शन जब्त कर की जा रही पूछताछ
29 अक्टूबर 2026 को 10:40 pm बजे

पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई कर रहे युवक को पकड़ा, 292 इंजेक्शन जब्त कर की जा रही पूछताछ
साझा करेंWhatsApp
