धरती आबा बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर 15 नवंबर को हटा में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा
जिला स्तरीय कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक धरती आबा भगवान बिरसामुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे महादेव घाट रोड, हटा में होगा। इसमें प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जबेरा विभाग के राज्यमंत्री लखन पटैल, सांसद राहुल सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल भी उपस्थित रहेंगे।
