भोपाल में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड का आयोजन होगा। इस दौरान 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। परेड के साथ ही टीटी नगर स्टेडियम में शौर्य संस्कृति कार्यक्रम और बड़े तालाब के ऊपर एयर शो भी आयोजित होगा। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने मंत्रालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। यह आयोजन सेना के पराक्रम का प्रदर्शन करेगा और दर्शकों को वायु सेना के हैरतअंगेज करतब देखने का मौका मिलेगा।
समाचार
भोपाल में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड के साथ एयर शो भी, 45 हजार दर्शक देख़ सकेंगे
29 अक्टूबर 2026 को 10:40 pm बजे

भोपाल में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड के साथ एयर शो भी, 45 हजार दर्शक देख़ सकेंगे
