मध्य प्रदेश में दो जगहों पर आग, 13 लोगों की मौत
CM ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया
CM ने सोशल मीडिया पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि दीपावली पर इतने बड़े हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। बरही में हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने और उनमें खराबी के कारण बचाव कार्य में देरी हुई, जिससे लोगों की जान बचाई नहीं जा सकी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए माफी मांगी और कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। उन्होंने फायरमैन को बेहतर प्रशिक्षण के लिए नागपुर भेजने का आश्वासन दिया। छपारा में हुई घटना की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। मौके पर बिजली के तार बुरी तरह जले हुए मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के विस्तृत कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। उज्जैन में आग लगने के कारण हुई मौत के मामले में भी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
