राजधानी भोपाल में 72 घंटे की गंदगी के बाद 13 घंटे में सफाई अभियान चला। शनिवार सुबह 9 बजे तक चले इस अभियान में रात 8 बजे से कर्मचारी और अधिकारी जुटे रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया। 7000 से ज्यादा सफाईकर्मी पिछले 3 दिन से हड़ताल पर थे, जिससे शहर कचरे से पट गया था। मंत्री कृष्णा गौर की पहल पर हुई सकारात्मक बातचीत के बाद आंदोलन खत्म हुआ। इसके बाद रात से ही सफाई का काम शुरू हो गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार जैसे जिम्मेदार अधिकारी 10 नंबर मार्केट में खुद झाड़ू लगाते नजर आए। यह हड़ताल नगर निगम के इतिहास में लगातार 3 दिन चली सबसे बड़ी हड़ताल थी।
समाचार
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, 13 घंटे में राजधानी हुई चमचमाती
8 नवंबर 2026 को 8:52 pm बजे

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, 13 घंटे में राजधानी हुई चमचमाती
