यूनिट-11 ने परफॉर्मेंस का नया मानक स्थापित किया
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की यूनिट-11 ने हाल ही में लगातार 150 दिन तक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस यूनिट ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 138 से 235 दिन तक लगातार संचालन का रिकॉर्ड बनाया। यह सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट का उल्लेखनीय प्रदर्शन है। यूनिट ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 235 दिन, 2024-25 में 138 दिन और 2025-26 में 201 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन किया। अब उसने 150 दिन पूरे कर लिए हैं।

