मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के विजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2029 तक पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर सघन प्रयास किए जाएंगे, जिसके तहत पूरे नशीले पदार्थों के सिंडिकेट को ध्वस्त किया जाएगा। बैठक में कानून-व्यवस्था, तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, मादक पदार्थ नियंत्रण, साइबर अपराध, आतंकवाद प्रतिरोध, विदेशियों से संबंधित विषयों, भगोड़ों के विरुद्ध कार्रवाई, पुलिस आधुनिकीकरण, पड़ोसी राज्यों के साथ सुरक्षा समन्वय, आपदा प्रबंधन तथा शत्रु संपत्ति के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
समाचार
CM मोहन यादव ने की प्रदेश की सुरक्षा और नशा मुक्ति पर समीक्षा
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे
