मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) में 11 पुलिसकर्मियों के डेपुटेशन का आदेश जारी किया है। इनमें उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक और चालक आरक्षक तक के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, चयनित पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त किया गया है। उन्हें एटीएस मध्य प्रदेश में पदस्थ किया जाएगा। उपनिरीक्षक शिना खान को बड़ी, शोभित वर्मा को छठी वाहिनी जबलपुर और मनोज गोलिया को 32वीं वाहिनी उज्जैन से प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। विकेश सिंह तोमर को 18वीं वाहिनी शिवपुरी से भेजा गया है। वहीं, 23वीं वाहिनी से आरक्षक सौरभ यादव को भी प्रतिनियुक्ति दी गई है।
समाचार
एटीएस में 11 पुलिसकर्मी
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
