रेजांगला युद्ध के 120 रणबांकुरों के नेतृत्वकर्ता मेजर शैतान सिंह भाटी को नमन
1962 का युद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेजांगला के संघर्ष ने स्वर्णिम इतिहास लिखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश में गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाया है। प्रदेश में कृष्ण से जुड़े सभी लीला स्थलों को भव्य तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। किसानों की समृद्धि के लिए गौपालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपने घर गाय पालता है, वही गोपाल होता है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की चुनौतियों और उनके साहस का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने मोर मुकुट को सिर माथे पर लगाकर अपनी संस्कृति पर गर्व करने का संदेश दिया। उन्होंने सच्चाई, अच्छाई और धर्म के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री के अनुसार महाभारत के युद्ध में दिए गए गीता ग्रंथ में कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण यादव महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
