विश्व के सबसे बड़े बौद्ध स्तूप के रूप में चर्चित वैश्य टेकरी के उन्नयन की दिशा में प्रदेश सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है। शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) नई दिल्ली, भोपाल, इंदौर तथा स्थानीय पुराविदों के साथ मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के विशेषज्ञों ने जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) तकनीक से स्कैनिंग की थी। इस स्कैनिंग के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि टेकरी के भीतर जमीन के नीचे कहां-कहां पर दीवार, सीढ़ियां, धातु की संरचना, खाली स्थान अथवा अन्य पुरातात्विक अवशेष मौजूद हैं। जीपीआर से प्राप्त आंकड़े अब विशेषज्ञों के लिए महत्वपूर्ण आधार होंगे। मैनिट के विशेषज्ञ इन आंकड़ों का तकनीकी विश्लेषण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। सूत्र बताते हैं कि अब प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मैनिट के विशेषज्ञ रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेंगे। यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
समाचार
वैश्य टेकरी के उन्नयन की दिशा में सरकार ने बढ़ाया कदम, मैनिट के विशेषज्ञ बनाएंगे रिपोर्ट
5 अक्टूबर 2026 को 12:05 am बजे

वैश्य टेकरी के उन्नयन की दिशा में सरकार ने बढ़ाया कदम, मैनिट के विशेषज्ञ बनाएंगे रिपोर्ट
साझा करेंWhatsApp
