मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने वार्ड क्रमांक-22 की पार्षद स्व. माया राजेश त्रिवेदी के कार्तिक चौक स्थित निवास पर जाकर उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। यादव ने स्व. माया त्रिवेदी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
समाचार
मुख्यमंत्री ने पार्षद माया त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि
7 अक्टूबर 2026 को 11:25 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया


