मनीष गोधा के ऑफिस और कॉलोनी के बाहर 8 गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने जांच एसआईटी को सौंपी है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग का पैटर्न विश्नोई गैंग जैसा है और गोलियों के खोल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। लॉरेंस गैंग के 35 आरोपियों की फिर से बैक ट्रेसिंग शुरू की गई है। कारोबारी ने धमकी मिलने से इनकार किया है
गोधा रियल एस्टेट के कॉलोनाइजर मनीष गोधा के ऑफिस और कॉलोनी के बाहर 8 गोलियां चलाने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने जांच डायरी क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंपी है। बाइक पर आए बदमाश ने हेलमेट पहनकर गोलियां चलाईं। यह तरीका गैंगस्टर के साथियों जैसा बताया जा रहा है, जो पूर्व में हुई वारदात से मिलता है। अब तक की जांच में कॉलोनाइजर को कोई धमकी न मिलना और रात में बंद ऑफिस पर फायरिंग होना संदेहास्पद लग रहा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बदमाश की चलाई गई गोलियों के खोल एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। फायरिंग का पैटर्न विश्नोई गैंग जैसा है। लेकिन अंधेरे में बंद ऑफिस पर कोई गोली क्यों चलाएगा, इस बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस इसी सवाल के जवाब के लिए हर पहलू खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पूर्व में गिरफ्तार लॉरेंस गैंग के 35 आरोपियों की बैक ट्रेसिंग शुरू की गई है। मध्य प्रदेश में बड़े कारोबारियों को धमकाने के मामलों में अलग-अलग थानों में दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार 35 लोगों की फिर से बैक ट्रेसिंग की जा रही है। मनीष को यह गैंग पहले भी धमका चुकी है, इसलिए मामला एसआईटी को सौंपा गया है। फायरिंग को अफसरों ने गंभीरता से लिया है, इसलिए पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों की ट्रेसिंग शुरू हुई है। कारोबारी ने किसी भी तरह की धमकी मिलने से इनकार किया है। बंद ऑफिस पर गोलियां चलाने के बिंदु की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

