बेटे दिनेश पटेल ने गांव के सचिन दुबे पर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया है। सचिन पर करीब 3 लाख रुपए लेने का आरोप है। घटना के बाद बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस को सूचना दी गई है
पथरिया थाना क्षेत्र की जेरथ चौकी अंतर्गत भोजपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बुजुर्ग के बेटे दिनेश पटेल (58) ने गांव के सचिन दुबे पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दिनेश ने बताया कि सचिन उनके पिता को लगातार परेशान कर रहा था। करीब 6 महीने पहले सचिन ने नरसिंहगढ़ चौकी में अपनी डिक्की से 2 लाख 40 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद वह बार-बार उनके पिता पर चोरी का आरोप लगाकर दबाव बनाता रहा। दिनेश के मुताबिक, सचिन पुलिस के माध्यम से भी उनके पिता को फोन करवाकर परेशान कराता था।
