मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में लाल परेड मैदान पर भगवान कृष्ण मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस छात्रवृत्ति के तहत भोपाल के विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा विगत दिवस कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा कर दी गई है, जिसमें प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। 45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय स्तर के 51 विजेताओं को 1-1 लाख रुपये के नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र एक नवंबर 2026 को जिला स्तरीय मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में वितरित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर्स को पुरस्कार वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार
मुख्यमंत्री यादव मेधावी छात्रवृत्ति विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत
30 अक्टूबर 2026 को 11:24 pm बजे
