हेमंत खंडेलवाल 09 अक्टूबर को इंदौर पहुंचेंगे और 10 अक्टूबर को झाबुआ, आलीराजपुर, धार और बड़वानी जिलों में बैठकों को संबोधित करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 09 अक्टूबर से प्रदेश के पांच जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान वे विभिन्न सेवा कार्यों में भाग लेंगे और संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे। 09 अक्टूबर को वे रात्रि 08 बजे इंदौर पहुंचेंगे। अगले दिन 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे झाबुआ पहुंचकर पार्टी की जिला बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे आलीराजपुर में जिला बैठक और 03 बजे जिला कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। तत्पश्चात सायं 05 बजे कुक्षी (धार) में धार ग्रामीण की जिला बैठक और शाम 06 बजे जिला कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे।
