शहर में साइबर ठगी की तीन अलग- अलग वारदातों में जालसाजों ने तीन लोगों को निशाना बनाया। पनागर में सोलर पंप के नाम पर एक किसान से 48 हजार 950 रुपये ठगे गए। गढ़ा में ऐप डाउनलोड कराने के बाद दो बैंक खातों से 72 हजार 750 रुपये निकाल लिए गए। संजीवनी नगर में पैथोलॉजी संचालक के खातों से भी हजारों रुपये पार कर दिए गए। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनौदा निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार कुर्मी ने पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। नितिन कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने फोन-पे से कुल 48 हजार 950 रुपये जमा करवाए, बाद में ठगी का पता चला। गढ़ा में जनता होटल के सामने गढ़ा बाजार निवासी 37 वर्षीय अनिल कोष्टा ने जुलाई में लाइव टीवी के लिए ऐप डाउनलोड किया था।
समाचार
ठगी के तीन मामले, लाखों रुपये पार
6 नवंबर 2026 को 11:09 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
