मेट्रो निर्माण से आईटीआई से पिपलानी तक बदला ट्रैफिक
शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 17 नवंबर 2026 तक के लिए यह डायवर्जन प्लान लागू किया है। दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों के लिए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। 4 से 9 नवंबर तक जुमेराती, चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इन बाजारों में चार पहिया और लोडिंग वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी करेगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार इसे यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए कर सकेंगे। कैट की परीक्षा 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की रहेगी। अयोध्या नगर के बौद्ध विहार में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर के साथ योगाभ्यास और मेडिटेशन की शुरुआत की गई है। इस केंद्र में कक्षा 1 से 12वीं तक के 15 बच्चों का प्रवेश हो चुका है और प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है। यह पहल छात्रों को शैक्षणिक सहायता के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक मंच प्रदान करती है। बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया आइडिया रखने वाले छात्रों, वैज्ञानिकों और स्टार्टअप के लिए 50 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद पाने का मौका है। स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइस, बीमारी की जांच, दवा, कृषि, औद्योगिक बायोटेक्नोलॉजी, कचरे से उपयोगी उत्पाद और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदकों को बिराक की पर बीआईजी यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना होगा। योजना में आमतौर पर जनवरी और जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अगली आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख की जानकारी पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देखनी होगी। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
