ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा संभालने वाली राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) खुद अधिकारियों की कमी से जूझ रही है। प्रदेश में जीआरपी मुख्यालय से लेकर भोपाल, इंदौर और जबलपुर की रेल पुलिस इकाइयों तक एसपी-डीएसपी स्तर के पद खाली पड़े हैं। कुल 12 स्वीकृत पदों में से पांच पर नियुक्तियां नहीं हैं, यानी करीब 42 फीसदी पद खाली हैं। मुख्यालय भोपाल में डीएसपी का स्वीकृत एक पद भी खाली है। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।
समाचार
ट्रेन सुरक्षा संभालने वाली जीआरपी में अफसरों की भारी कमी
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
