भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (भाविप्रा) के कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की शपथ ली। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने कर्मचारियों को अध्यक्ष, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का संदेश पढ़कर सुनाया और सभी से कार्यों का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा से करने को कहा। एयरपोर्ट पर 1 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर ईमानदारी और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है। केंद्रीय सतर्कता आयोग के अनुसार, इस साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जा रहा है, जिसकी थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ है। राजा भोज एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने काम में पूरी ईमानदारी बरतनी चाहिए और अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए।
समाचार
भोपाल एयरपोर्ट पर सतर्कता शपथ, ईमानदारी का संकल्प
27 अक्टूबर 2026 को 11:50 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

