गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी योजना, आष्टा की सविता वर्मा को मिला लाभ
आष्टा की रहने वाली सविता वर्मा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिला है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। सविता वर्मा ने बताया कि यह योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि समय पर मिली इस आर्थिक मदद से उन्हें काफी सहूलियत हुई। मातृत्व के इस महत्वपूर्ण दौर में परिवार को भी आर्थिक संबल मिला। शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारे का माध्यम बन रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

