मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सच्ची मानव सेवा परमार्थ है, और शंकरा आई फाउंडेशन ने पांच दशकों से निष्ठा और समर्पण के साथ जरूरतमंदों की नेत्र चिकित्सा करके इस संकल्प को साकार किया है। किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटने से उसके जीवन और पूरे परिवार में खुशियां लौट आती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से इंदौर में हुए शंकरा आई फाउंडेशन के स्वर्ण जयंती समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री डॉ. आरवी रमानी, सह-संस्थापक डॉ. राधा रमानी और सभी समर्पित चिकित्सकों व कर्मचारियों को 50 वर्षों की सफल सेवा यात्रा पूर्ण करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जन कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ा रही है, और गरीब-जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिले, इस दिशा में योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। राज्य में हवाई संपर्क बेहतर हुआ है, जिससे एयर एम्बुलेंस संकट के समय जरूरतमंदों को इलाज उपलब्ध कराने में सहायक है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, उद्योग, व्यापार और कृषि जैसे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश सशक्त हुआ है। फाउंडेशन के 14 सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पतालों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों का उपचार हो रहा है।
समाचार
डॉ. यादव ने शंकरा आई फाउंडेशन की पांच दशक की सेवा को सराहा
28 अक्टूबर 2026 को 10:17 pm बजे
डॉ. यादव ने शंकरा आई फाउंडेशन की पांच दशक की सेवा को सराहा
