किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भविष्य की योजनाओं से किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नर्मदा घाटी की सिंचाई परियोजनाओं से मालवा और निमाड़ में कृषि ने नए क्षेत्रों का विस्तार हुआ है, और ऐसा ही विकास का विस्तार सतना और कटनी क्षेत्र के किसानों के लिए शासन के प्रयास जारी हैं। स्लीमनाबाद में सिंचाई परियोजना ने किसानों के लिए एक नया रास्ता प्रशस्त किया है। कटनी को खनिज का गढ़ माना जाता है, लेकिन शासन के प्रयासों से यहां अब आधुनिक खेती की संभावनाएं शुरू हो गई हैं। किसानों द्वारा पारंपरिक खेती से हटकर चिया सीड, अश्वगंधा और सूखे मेवे काजू की प्रोसेसिंग शुरू करना शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ अब पशुपालन को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।
