लोकभवन में उत्तराखण्ड और झारखण्ड का संयुक्त स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर संबोधित किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एक अभिनव पहल है। ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को नई पहचान दे रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस राज्य की प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करते हैं। राज्यपाल पटेल बुधवार को लोकभवन में दोनों राज्यों के संयुक्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दोनों राज्यों के निवासियों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। समारोह लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत कोठारी भी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने उत्तराखण्ड को प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देने वाला राज्य बताया।
समाचार
राज्यपाल पटेल ने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय एकता की नई ऊर्जा बताया
18 नवंबर 2026 को 11:21 pm बजे
राज्यपाल पटेल ने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय एकता की नई ऊर्जा बताया
