इछावर विकासखंड के ग्राम बिशनखेड़ी में आशा कार्यकर्ता सीमा सूर्यवंशी की सजगता ने एक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला सुगन बाई और उसके नवजात शिशु का जीवन बचाया। नियमित जांच में सुगन बाई का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ पाया गया था, जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने उच्च जोखिम वाली श्रेणी में रखा था। प्रसव का समय नजदीक आने पर सीमा सूर्यवंशी ने सुगन बाई को समय पर सिविल अस्पताल इछावर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्था में रेफर कर दिया।
समाचार
बिशनखेड़ी में आशा कार्यकर्ता की तत्परता से उच्च जोखिम गर्भावस्था का सुरक्षित प्रसव हुआ
5 नवंबर 2026 को 10:58 pm बजे
बिशनखेड़ी में आशा कार्यकर्ता की तत्परता से उच्च जोखिम गर्भावस्था का सुरक्षित प्रसव हुआ
साझा करेंWhatsApp
