शव काफी समय से पानी में था, फूलने के कारण पहचान मुश्किल
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया है
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के लालपुल इलाके में रविवार दोपहर करीब 1 बजे पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। आसपास मौजूद लोगों ने शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। शव काफी देर तक पानी में रहने के कारण फूल चुका था, जिससे उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्ती के बाद परिजन की जानकारी सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
