तमन्ना भाटिया अपनी मां और परिवार के साथ उज्जैन पहुंचीं, महाकाल के दर्शन किए
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। तमन्ना अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। शनिवार, 31 अक्टूबर की सुबह परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया ने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आरती के दौरान पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं। मंदिर परिसर में अभिनेत्री को देखकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्सुकता और उत्साह देखने को मिला। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना ने अपनी खुशी और अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद आनंदित करने वाला पल रहा है। उनके साथ उनकी मां भी थीं, जिससे उनकी यह यात्रा और भी खास हो गई। तमन्ना ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और सुरक्षा की व्यवस्थाओं की भी खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करते हैं और मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम बेहद शानदार हैं। उन्होंने सुगम और व्यवस्थित दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन का आभार भी जताया।
महाकाल दर्शन के लिए पहुंचीं अभिनेत्री
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। तमन्ना अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री पारंपरिक परिधान यानी साड़ी में नजर आईं। हाल ही में वह इंदौर में अपने एक ज्वैलरी स्टोर के प्रमोशन के सिलसिले में मध्य प्रदेश आई थीं। कार्यक्रम के तुरंत बाद उन्होंने उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करने का विशेष कार्यक्रम बनाया। शनिवार 31 अक्टूबर की सुबह परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया ने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आरती के दौरान पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं। मंदिर परिसर में अभिनेत्री को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी काफी उत्सुकता और उत्साह देखने को मिला। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना ने अपनी खुशी और अनुभव साझा किया।

